फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाणा महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी राशि गुलिया का किया स्वागत

Wed, 13 Dec 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
क्रिकेट खिलाड़ी राशि गुलिया को मिठाई खिलाकर स्वागत करते स्कूल निदेशक राजेंद्र छिकारा व अन्य।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हरियाणा अंडर-15 महिला क्रिकेट टीम में शामिल ओमेक्स स्थित सेंट स्टीफन इंडियन स्कूल की छात्रा का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्कूल निदेशक राजेंद्र छिकारा, निर्मला देवी, प्राचार्य रेखा यादव ने उनका फूलमाला पहनाकर सम्मान किया। उन्हें स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। राशि गुलिया विकेटकीपर व बैट्समैन के तौर हरियाणा की टीम का हिस्सा रही हैं। विजेता टीम की खिलाड़ी राशि गुलिया ने यहां हरियाणा की टीम के बेहतरीन प्रदर्शन करने को लेकर अपने अनुभव भी सांझा किए।
विज्ञापन

स्कूल निदेशक राजेंद्र छिकारा ने बताया कि बीसीसीआई के बैनर तले महिला अंडर-15 वनडे चैंपियनशिप हुई थी। इसमें देशभर से 30 टीमों ने भाग लिया था। लीग मैच छत्तीसगढ़ के रायपुर में खेले गए। इसमें हरियाणा महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता के अगले चरण में भाग लिया। सेमीफाइनल मैच हरियाणा व पश्चिम बंगाल टीम के बीच मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। यहां पश्चिम बंगाल को 4 विकेट से हराकर सेेमीफाइनल मैच जीतने के बाद हरियाणा टीम ने फाइनल में पहुंची। मोहाली में ही हरियाणा का दिल्ली की टीम के साथ फाइनल मैच हुआ। इस मुकाबले में हरियाणा टीम के खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के बदौलत दिल्ली की टीम को 8 विकेट से हराकर ट्राफी अपने नाम की। दिल्ली की टीम ने 5 विकेट खोकर 185 रन बनाए। वहीं हरियाणा की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर उक्त लक्ष्य को हासिल किया। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ी राशि गुलिया ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें