फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahadurgarh: हरियाणा एसटीएफ ने पांच हजार के इनामी बदमाश को दबोचा, 27 साल से चल रहा था फरार

Tue, 13 Dec 2022 11:25 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

बहादुरगढ़ एसटीएफ इंस्पेक्टर विवेक मलिक की टीम ने अतिवांछित अपराधी और राजस्थान पुलिस द्वारा पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश विजय सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह को मथुरा के पास से काबू किया है।
विज्ञापन
एसटीएफ की पकड़ में आया फरार आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने करीब 27 साल से पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए गिरफ्तारी से बचते फिर रहे विजय बदमाश को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी राजस्थान पुलिस का इनामी मुजरिम घोषित किया जा चुका है। आरोपी का नाम विजय सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह वासी फेज बाजार जमालपुर सोनीपत है।

विज्ञापन


सरकारी प्रवक्ता के मुताबिक स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार व उप-पुलिस अधीक्षक बहादुरगढ़ सुरेन्द्र कुमार के दिशा-निर्देशानुसार कार्य करते हुए बहादुरगढ़ एसटीएफ इंस्पेक्टर विवेक मलिक की टीम ने अतिवांछित अपराधी और राजस्थान पुलिस द्वारा पांच हजार रुपये का इनामी बदमाश विजय सिंह पुत्र पृथ्वी सिंह को मथुरा के पास से काबू किया है। आरोपी विजय सिंह लगभग 27 वर्ष से फरार चल रहा था। प्रवक्ता के मुताबिक विजय सिंह को काबू करके जयपुर के बजाज नगर थाना की टीम के हवाले किया गया है। आरोपी विजय के खिलाफ बजाज नगर थाने में 2 जुलाई 1995 को भारतीय दंड संहिता की धारा 406/420 के तहत मामला दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें