फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 37वें नेशनल गेम्स गोवा में हरियाणा रग्बी फुटबॉल टीम लेगी भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। नेशनल गेम्स का आयोजन 25 अक्तूबर से 9 नवंबर तक गोवा में किया जाएगा। हरियाणा रग्बी फुटबॉल संघ के महासचिव नरेंद्र मोर ने बताया कि रग्बी इवेंट का आयोजन एथलेटिक्स स्टेडियम बोमलिम पणजी में 25 से 27 अक्तूबर तक किया जाएगा। 25 अक्टूबर को प्रिलिमिनरी मैच, 26 को क्वार्टर फाइनल और 27 को सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच खेले जाएंगे। हरियाणा पुरुष रग्बी टीम में विकास खत्री(सोनीपत), तिलकराज (सोनीपत), प्रिंस खत्री (सोनीपत), मोहित खत्री (सोनीपत), नीरज (सोनीपत) , मनोज (सोनीपत), प्रणय(फरीदाबाद), अनिकेत(अंबाला), सचिन (सोनीपत) मोहित तुषीर (सोनीपत), अजय देसवाल (झज्जर), दीपक कुमार पूनिया (हिसार) जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे। रग्बी फुटबॉल संघ के अध्यक्ष सरविंदर डबास ने बताया कि हरियाणा पुरुष रग्बी टीम ने 2022 गुजरात तथा 2015 केरल राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक हासिल किया था। इसके पूर्व 2011 झारखंड राष्ट्रीय खेलों में रजत पदक जीता था तथा इस बार भी टीम राष्ट्रीय चैंपियन है और स्वर्ण पदक पर कब्जा काबिज रखेगी। हरियाणा टीम के साथ टीम लीडर नरेंद्र मोर (सोनीपत), कोच सरबिंदर डबास दिल्ली और फिजियो माधव हिसार जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें