फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ओआरओपी लाभों के लिए दिल्ली में दोबारा धरना शुरू कर सकते हैं पूर्व सैनिक, बैठक कर विचार विमर्श किया

Mon, 01 Jul 2024 12:41 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

ओआरओपी को लेकर पूर्व सैनिकों ने बैठक कर विचार विमर्श किया। उन्होंने लद्दाख में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। वन रैंक वन पेंशन के योजना का लाभ सभी श्रेणी के पूर्व सैनिकों को देने की मांग की। 
विज्ञापन
लद्दाख में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते पूर्व सैनिक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के बहादुरगढ़ में वन रैंक वन पेंशन योजना के सभी लाभ प्रत्येक श्रेणी के पूर्व सैनिकों को देने की मांग को लेकर पूर्व सैनिक दिल्ली में धरना फिर आरंभ कर सकते हैं। इस विषय पर पूर्व सैनिक संगठन बहादुरगढ़ ने भी विचार विमर्श किया। लद्दाख में हाल ही में हुई घटना में शहीद हुए सैनिकों को संगठन ने श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


पूर्व सैनिक संगठन बहादुरगढ़ की बैठक रविवार संगठन के आर्यनगर की गली नंबर-6 स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में ओआरओपी के सभी लाभ हरेक श्रेणी के पूर्व सैनिकों को मिलने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की गई।

संगठन के अध्यक्ष श्रीनिवास छिकारा ने बताया कि इस मांग को लेकर आंदोलनरत पूर्व सैनिकों का मनोबल तोड़ने के लिए सरकार ने दिल्ली में जंतर मंतर पर लंबे समय से चल रहे धरने को एक बार भले ही खत्म करवा दिया, लेकिन पूर्व सैनिकों का मनोबल कभी कम नहीं होगा और वे पुन: धरना आरंभ कर सकते हैं।
विज्ञापन


इसके लिए पूर्व सैनिक संगठन उच्च स्तर पर विचार विमर्श कर रहे हैं। लद्दाख में हुई दुर्घटना में कई सैनिकों की मृत्यु पर बैठक में शोक व्यक्त किया गया। पूर्व सैनिकों ने कहा कि सरकार को शहीद सैनिकों के परिवारों की हर आवश्यक सहायता करनी चाहिए। बैठक की अध्यक्षता सूबेदार मेजर श्रीभगवान ने की। सूबेदार मेजर धर्मबीर कादयान, सूबेदार अजीत सिंह व मांगेराम, हवलदार तारीफ सिंह, रणधीर सिंह तूर व पवन कोच और नायक रामबीर राठी ने भी बैठक में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें