राजकीय कालेज में विजेताओं के साथ अतिथिगण।
बहादुरगढ़। राजकीय महाविद्यालय बहादुरगढ़ में आयोजित दो दिवसीय 50वीं वार्षिक प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इसमें विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पुरुष वर्ग में बेस्ट एथलीट का खिताब हर्षपाल ने जीता, तो लड़कियों में दिव्या सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुनी गई। इनके अलावा हाई जंप में ललित ने पहला, अंकित ने दूसरा और प्रिंस ने तीसरा स्थान हासिल किया। जबकि 100 मीटर दौड़ में दिशा पहले, अनामिका दूसरे और राधिका तीसरे स्थान पर रही। सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
प्राचार्या डाॅ. दर्शना देवी की अध्यक्षता में समारोह का समापन हुआ। जिसमें सांपला महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. परम भूषण आर्य ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम संयोजक डॉ. अमित छिकारा सहित अन्य शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथि डाॅ. परम भूषण ने विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में खेलों का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि खेल हमें जीवन में अनुशासन सिखाते हैं। मिलजुल कर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। प्राचार्या डाॅ. दर्शना देवी ने कहा कि खेलों से शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती मिलती है। राष्ट्रगान की गूंज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुमन हुड्डा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर डा. राजीव दहिया, डाॅ. मनोज कुमार, डाॅ. राजीव आसीवाल, डाॅ. विकास शौकीन, राकेश सिंह, मुकेश दलाल, विकास यादव व डाॅ. अरुण समेत समस्त स्टाफ का भी प्रतियोगिता के आयोजन में विशेष योगदान रहा।