-फोटो 61 : भाविप परिवार मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देने वालों को सम्मा
बहादुरगढ़। भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा की ओर से हरियाली तीज पर्व काे लेकर महेश्वरी भवन में परिवार मिलन समारोह आयोजित किया गया। इसमें मुख्यातिथि नगर परिषद चेयरपर्सन सरोज राठी और अति विशिष्ट अतिथि बीसीसीआई के सचिव पवन जैन ने शिरकत की। भाविप के प्रांतीय महासचिव दीपक जिंदल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रांतीय उपाध्यक्ष मूलचंद जोशी, जिला समन्वयक सतीश शर्मा और सह समन्वयक प्रवीण शर्मा की गरिमामयी उपस्थिती रही। मंच संचालन शाखा सचिव नीरज गर्ग ने किया। नृत्यांगना अकादमी की बालिकाओं द्वारा कृष्ण लीला, परिषद परिवार के बच्चों द्वारा भजन, नृत्य, देशभक्ति गीत व हरियाणवीं गीत प्रस्तुत किए गए। बुजुर्ग 90 वर्षीय सोना देवी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों और शिक्षिका मानसी खुराना को अपनी तरफ से पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष सुनील बंसल की टीम के सदस्य राहुल सिंघल, सोना बन्सल, मीना मित्तल, चंचल गर्ग और सुनीता जैन को सम्मानित किया गया।