फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हार्दिक अहलावत इंडिया ताइक्वांडो फेडरेशन कप के लिए चयनित

विज्ञापन
-फोटो 63 : ओपन सिलेक्शन ट्रायल में गोल्ड मेडल विजेता हार्दिक अहलावत विनिंग स्टैंड पर खुशी जताते
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के बाल विकास सीनियर सेकंडरी स्कूल के कक्षा 12वीं के आर्ट संकाय के छात्र हार्दिक अहलावत का इंडिया ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2025-26 के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता महाराष्ट्र के नासिक में होगी। स्कूल प्रधानाचार्य पूनम चौधरी ने बताया कि हार्दिक अहलावत ने इंडिया ताइक्वांडो फेडरेशन कप 2025-26 के लिए 73 किलो भार वर्ग में जूनियर कैटेगरी में हरियाणा ओपन सिलेक्शन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। चयन प्रक्रिया सतनाम ब्वॉयज कॉलेज में हुई थी। जिसमें हरियाणा की टीम के लिए गोल्ड मेडल विजेता हार्दिक अहलावत का चयन हुआ है। इसके लिए डायरेक्टर रामनिवास छिल्लर, एडवोकेट प्रवीण छिल्लर, डॉ. सीमा छिल्लर व कोच सुरेन कुमार ने खुशी जताते हुए कहा की हार्दिक इससे पहले भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुई ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मेडल जीत चुका है। अब इंडिया ताइक्वांडो फेडरेशन कप में भी खेल का बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेडल जीतकर हरियाणा प्रदेश व स्कूल का नाम देश भर में रोशन करेगा।
विज्ञापन




-फोटो 63 : ओपन सिलेक्शन ट्रायल में गोल्ड मेडल विजेता हार्दिक अहलावत विनिंग स्टैंड पर खुशी जताते हुए।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें