फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: महिला कोच का उत्पीड़न, मंत्री का बचाव कर रही सरकार

Thu, 28 Sep 2023 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। न्याय संघर्ष समिति ने जूनियर महिला कोच को खेल विभाग द्वारा चार्जशीट करने के विरोध में लघु सचिवालय पर धरना दिया और मांग की गई। जूनियर कोच को प्रताड़ित करने की बजाए चार्जशीटेड मंत्री संदीप सिंह को मंत्रिमंडल हटाए व गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरनारत लोगों को जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष सविता व न्याय संघर्ष समिति के संयोजक रमेश जाखड्, सीटू जिला अध्यक्ष सरोज व किरण बरहाना ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिला कोच पर की गई इस कार्रवाई से साफ हो गया है कि भाजपा सरकार महिला विरोधी है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि यौन हिंसा के मामले में सरकार मंत्री संदीप सिंह का बचाव कर रही है। महिला कोच महीनों से न्याय के लिए भटक रही है। उसे न्याय देने के बजाय उल्टा खेल विभाग ने उसे ही आरोप पत्र दे दिया है। आरोप लगाया कि महिला कोच का उत्पीड़न किया जा रहा है।
जनवादी महिला समिति की नेताओं ने लघु सचिवालय में कहा कि सरकार महिला कोच को परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ -बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार असल में बेटियों को दबाने और अपराधियों को संरक्षण देने का काम कर रही है।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का महिला विरोधी चरित्र की पोल खोलने के लिए अभियान चलाया जाएगा। 5 अक्तूबर को दिल्ली में होने वाली महिला रैली में भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जाएगा। धरने में महावीर, रेखा, इंदू, मंजू रानी, रेनू बाला, मंजू, कौशल्या, सीमा, रेनू आदि उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें