फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अप्रेंटिस कर रहे युवक ने की आत्महत्या

Fri, 03 Feb 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। दादरी तोए स्थित डेंसो कंपनी में अप्रेंटिस कर रहे युवक द्वारा अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतक युवक सोहनलाल भिवानी के बड़ेसरा गांव का रहने वाला था। सोहनलाल के भाई पवन ने बताया कि महम आईटीआई से फीटर का प्रशिक्षण हासिल कर सोहनलाल तीन महीने पूर्व ही डेंसो कंपनी में अप्रेंटिस के लिए आया था और किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं थी। सोमवार को ही घर से झज्जर आया था। झज्जर के भगतसिंह चौक के पास गांव के ही एक अन्य साथी के साथ किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। साथी ड्यूटी पर गया हुआ था तो इसी दौरान पीछे से सोहनलाल ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के उपरांत अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपा। पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है और आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें