फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हिसार को हराकर झज्जर की टीम बनी चैंपियन

Thu, 24 Aug 2023 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। अंबाला के फुटबाल स्टेडियम में हुई सीनियर स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप में झज्जर की टीम ने हिसार को हराकर पहला स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता के जिला स्तरीय मैच बादली में हुए। जोनल मैच रोहतक के नेकीराम कालेज में खेले गए।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय मैच अंबाला में खेले गए जिसमें झज्जर की टीम ने हिसार को हराकर प्रतियोगिता अपने नाम कर ली। जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव अशोक गुलिया ने बताया कि विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्रायल के आधार पर संतोष ट्राफी में खेलने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बादली से अंबाला तक जीत हासिल कर खिलाड़ियों ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। टीम ने फाइनल मुकाबले में हिसार को 2-1से मात दी। पहले मैच में करनाल को 4-2 से हराया जबकि दूसरे मैच में फरीदाबाद को 2-1 से हराकर अगले दौर में स्थान पक्का किया। फतेहाबाद की टीम से हुआ तीसरा मुकाबला भी झज्जर ने एक गोल दागकर अपने पक्ष में किया। अशोक गुलिया और परमजीत तुंबाहेड़ा ने बताया कि टीम का झज्जर पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया जाएगा जिसकी तैयारियों में एसोसिएशन जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें