12jjrp18- झज्जर। गांव ग्वालिसन में प्रतियोगिता का शुभारंभ करते। स्रोत- ग्रामवासी
झज्जर। गांव ग्वालिसन में पंचायती क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पहले दिन ग्वालिसन व सिकंदरपुर की टीम ने अपने ग्रुप से मैचों को जीतकर ग्रुप क्वालीफाई किया। मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी जयकरण व सुशील मौजूद रहे। गांव ग्वालिसन में 12 से 16 फरवरी तक महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पंचायती क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग गांवों से कुल 48 टीमें भाग ले रही है। प्रतियोगिता में सभी मैच नाॅक आउट कराए जा रहे है। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को छह ग्रुपों में विभाजित किया गया है। प्रतियोगिता के पहले दिन दो अलग-अलग ग्रुपों की 16 टीमों ने भाग लिया। वीरवार को कुल 14 मैच गए कराए गए। इसमें एक ग्रुप से ग्वालिसन व दूसरे ग्रुप से सिकंदरपुर की टीम ने ग्रुप को क्वालीफाई करते हुए अगले राउंड में जगह पक्की की। आगामी दिनों में बचे हुए चार ग्रुप के मैचों के मैचों का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सेमीफाइनल व फाइनल मैचों का आयोजन होगा।