झज्जर। गुरुकुल के संचालक आचार्य विजयपाल ने बताया कि गुरुकुल का वार्षिकोत्सव 23 स 24 मार्च को होगा। इसका निमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया जाएगा। इसका प्रस्ताव पारित किया गया है। यह जानकारी वीरवार को आचार्य विजयपाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान दी।
उन्होंने कहा कि गुरुकुल आर्य शिक्षा पद्धति का केंद्र है न की राजनीति का। पिछले दिनों एक व्यक्ति ने प्रधानमंत्री के विरुद्ध एक निराधार व झूठी वीडियो पोस्ट की जबकि प्रधानमंत्री एक सच्चे देशभक्त, गो भक्त और महापुरुष है। सरकार ने धारा 370, तीन तलाक, आयुष्मान योजना, किसान व गरीबों के लिए उल्लेखनीय काम किए हैं। सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर समान नागरिक आचार संहिता कानून का समर्थन किया गया है। इसके अलावा भ्रष्टाचार के विरुद्ध चल रही मुहिम का समर्थन किया गया है। विद्यार्थी सभा के मंत्री राजवीर छिक्कारा ने कहा कि 2003 में गौशाला की 10 एकड़ भूमि का अधिग्रहण कर लिया था। इस दौरान तीन मुख्यमंत्री रहे, लेकिन किसी ने उनकी फरियाद नहीं सुनी। जब वे मुख्यमंत्री मनोहरलाल के पास गए तो उनकी जमीन मुक्त कर दी गई। इस अवसर पर सभा के प्रधान राजेंद्र मलिक, उप मंत्री उमेद सिंह आर्य, संग्रहालय के निदेशक विरजानंद मौजूद रहे।