फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गुरुग्राम का रहा दबदबा, झज्जर के तैराकों ने भी दिखाया दम

Sun, 02 Jul 2023 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की एचएल सिटी में चल रही 40वीं जूनियर और 50 वीं सीनियर हरियाणा राज्य तैराकी प्रतियोगिता में गुरुग्राम और झज्जर के तैराक लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को भाजपा चुनाव प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बिजेन्द्र दलाल ने मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। भारतीय तैराकी संघ के उपप्रधान, हरियाणा ओलंपिक संघ के सहसचिव और हरियाणा तैराकी संघ के महासचिव अनिल खत्री भी इस दौरान तैराकों का हौसला बढ़ाते रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तीसरे दिन बालक जूनियर ग्रुप वन की 800 मीटर फ्री स्टाइल में पानीपत के अतुल आर्य ने गोल्ड, अंबाला के मयंक ने सिल्वर और सोनीपत के जयंत ने कांस्य पदक हासिल किया। लड़कियों के ग्रुप की 800 मीटर फ्री स्टाइल में हिसार की अवनिता ने गोल्ड, गुरुग्राम की रौनक ने सिल्वर और पलवल की इदरिस दहिया ने कांस्य पदक पाया। 200 मीटर फ्री स्टाइल लड़कों में भी पानीपत के अतुल आर्य ने गोल्ड, गुरुग्राम के अर्जुन बहल ने सिल्वर और सोनीपत के जयंत ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों की कैटेगरी में हिसार की अवनिता ने गोल्ड, गुरुग्राम की लारा ने सिल्वर और पलवल की इदरिस ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप टू 200 मीटर ब्रैस्टस्ट्रॉक लड़कों में करनाल के सौरभ ने गोल्ड, पलवल के रक्षित ने सिल्वर और गुरुग्राम के उज्जवल ने कांस्य पदक जीता। वहीं लड़कियों के ग्रुप में गुरुग्राम की साम्या शिंगारी ने गोल्ड, स्तुति चटर्जी ने सिल्वर और जोया अग्रवाल ने कांस्य पदक हासिल किया है। सब जूनियर ग्रुप-4 की 200 मीटर फ्री स्टाइल में झज्जर के मयंक ने गोल्ड, पलवल के हर्षित ने सिल्वर और चरखी दादरी के दक्ष ने कांस्य पदक जीता। लड़कियों के सब जूनियर गु्रप-4 की 200 मीटर फ्री स्टाइल का गोल्ड पलवल की अंजना ने हासिल किया। गुरुग्राम की युविका ने सिल्वर और गुरुग्राम की अनायरा चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया है। सब जूनियर वर्ग में ग्रुप तीन 200 मीटर फ्री स्टाइल लड़कों में गुरुग्राम के देवेश ने गोल्ड, झज्जर के विहान ने सिल्वर और पलवल के इशांत ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं लड़कियों की कैटगरी में गुरुग्राम की इलिशा ने गोल्ड, रूहानी ने सिल्वर और पलवल की छवि ने कांस्य पदक जीता। जूनियर गु्रप टू की 200 मीटर फ्री स्टाईल लड़कियों की कैटगरी में पलवल की नियती ने गोल्ड, गुरुग्राम की जोया ने सिल्वर और रोहतक की हर्षिता ने कांस्य पदक हासिल किया है। अंंतरराष्ट्रीय पहलवान महेंद्र खत्री, हरियाणा तैराकी संघ के कार्यकारी सदस्य सुरेश जून, एचएल सिटी से अमित जून ने भी प्रतियोगिता के विजेता तैराकों को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इस मौके पर बलवान ग्रेवाल, नरेंद्र छिकारा, हरिओम छिल्लर, तैराकी कोच गूगन सिंह, प्रकाश कादियान, पदमपाल, अनिल शर्मा, राम शर्मा, दिनेश छिल्लर, अनिल ढुल, रविन्द्र पन्नू, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें