08jjrp18- दुजाना में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री
बेरी। पूर्व मंत्री बनवारी लाल ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास ने हमें जाति-पाति, छुआ-छूत को दूर करते हुए प्रेम, समानता और भक्ति मार्ग पर चलने और समाज में एकता और सद्भाव स्थापित करने का संदेश दिया हैं। वह दुजाना गांव में भाजपा की तरफ से आयोजित जिलास्तरीय संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। मौके पर प्रदेश सह-संयोजक राजकुमार कटारिया, जिला संयोजक जेपी चेयरमैन, कप्तान बिरधाना मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश वाल्मीकि, जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि, जिला मीडिया प्रभारी गीतांशु चावला मौजूद रहे। संवाद