04jjrp06- डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में गुरु नानकदेवजी के पर्व पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते विद्य
झज्जर। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में गुरु नानक पर्व में विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। विद्यार्थियों ने गुरु नानक के जीवन से संबंधित विभिन्न विचार और नीतियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने गुरु नानक देव की रचित रचनाएं गुरु वाणी से कुछ कविताएं भी पढ़कर सुनाई। स्कूल प्रधानाचार्य पंकज वालिया ने कहा कि गुरु नानक देव समानता, सामाजिक न्याय और भक्ति पर जोर देते थे। अनेक कुरीतियों का विरोध करते थे।