फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: श्याम भक्तों की सामग्री के साथ गुलिया खाप राजस्थान रवाना

Thu, 14 Mar 2024 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बादली। राजस्थान के खाटू धाम में पैदल जाने वाले श्याम भक्तों के लिए बादली की गुलिया खाप की ओर से खाद्य सामग्री का प्रबंध करवाया गया है। खाप और श्याम मित्र मंडल की ओर से राजस्थान के कचेरा रेलवे स्टेशन के पास लगाए गए शिविर में भक्तों को सामग्री सुविधा दी जाएगी। खाप के प्रधान विनोद बादली ने बताया कि श्याम मित्र मंडल के सहयोग से प्रतिवर्ष फाल्गुन में खाटू श्याम मंदिर में पैदल जाने वाले श्याम भक्तों के लिए रहने और दवाईयों का प्रबंध मुफ्त किया जाता है। इसमें हजारों की संख्या में पैदल यात्री पहुंचते हैं। रवाना होने वालों में हिम्मल पहलवान और बेदन ठेकेदार ने बताया कि वह यात्रियों की सेवा के लिए प्रतिवर्ष कचेरा रेलवे स्टेशन के पास शिविर लगाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें