बादली। जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे कुश्ती खिलाडिय़ों को गुलिया खाप ने समर्थन दिया है। खाप के प्रधान विनोद गुलिया क्षेत्र के किसानों के साथ दिल्ली के जंतर मंतर पर पहुंचे और खिलाड़ियों की मांगों का समर्थन किया।
उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को तुरंत प्रभाव से पूर्व फेडरेशन अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देश का नाम रोशन करने वालों को न्याय के लिए खिलाड़ियों को धरना देना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तीन महीने पहले भी कुश्ती खिलाड़ी जंतर मंतर पर बैठे थे, तब खेल मंत्रालय ने दबाव में आकर जांच कमेटी गठित कर दी थी और फेडरेशन अध्यक्ष को पद से हटा दिया लेकिन अब तीन महीने बाद भी जांच कमेटी की कोई रिपोर्ट भी सार्वजनिक नहीं की गई। न्याय की मांग को लेकर जंतर मंतर पर पहलवानों का बैठना दिखाता है कि बीजेपी सरकार महिला विरोधी के साथ न्याय विरोधी भी है। विनोद गुलिया के साथ दिल्ली पहुंचने वालों में बेदन ठेकेदार और सतबीर सुहरा सहित काफी संख्या में किसान भी मौजूद रहे।
-