फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेवादारों का जत्था लंगर सेवा के लिए अयोध्या रवाना

Sat, 24 Feb 2024 09:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। श्री रामलला के दर्शन एवं सेवा करने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रेल मार्ग से अयोध्या रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री राम के जयकारे लगाए। अयोध्या रवाना होने से पहले पुरुषोत्तम तनेजा ने कहा कि अयोध्या में हमें अच्छे मन से सेवा करनी है। वह सेवा का भाव मन में लेकर अयोध्या जा रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. शंकर ग्रोवर, खैरतीलाल अरोड़ा ने कहा कि सती भाई साईं दास सेवा दल की ओर से अयोध्या में श्री राम जी के दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं को गुरु के अटूट लंगर की सेवा के लिए हमें सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उनके पूर्वज सती भाई साईं दास सेवा दल से जुड़े हैं। जत्थे का नेतृत्व कर रहे वासुदेव भुटानी ने बताया कि टिकाना सती भाई साईं दास सेवा दल का लंगर की सेवा करने का बहुत बड़ा इतिहास है। उन्होंने कहा कि लंगर सेवा में किसी भी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। आज 24 सेवादारों का जत्था सेवा करने के लिए रवाना हुआ है। टिकाना सती भाई साई दास सेवा दल गद्दी कलानौर के झज्जर से सेवकों का एक दल को अयोध्या में 2 महीने की भंडारे की सेवा मिली है। इसमें सेवा करने के लिए झज्जर से 24 सेवकों का दल वहां 10 दिन की सेवा करने जा रहे है, जो भंडारा 26 मार्च तक चलेगा। इसमें तीन समय भोजन और दो समय की चाय की व्यवस्था रहेगी। सेवा दल कलानौर मुख्यालय के गद्दीनसीन महंत स्वामी राम सुख दास के आदेश पर सेवकों का जत्था आज रवाना हुआ, जो 2 मार्च तक वहां सेवा करेंगे। इस अवसर पर जगदीश गेरा, वासुदेव भूटानी, खरैती लाल अरोड़ा, धर्मचंद सरदाना, धर्मपाल तनेजा, पुरुषोत्तम तनेजा, डॉक्टर शंकर ग्रोवर, विनोद तनेजा, ललित सपड़ा, सुभाष, जया भूटानी, संगीता, सुमन बत्रा, जतिन बतरा, आशा, प्रीति भूटानी, पूजा खुराना, डॉली भूटानी, कोमल सपड़ा, जय प्रकाश गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुरेश अग्रवाल, वाणी खुराना अधोध्या जत्थे के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें