झज्जर बिजली निगम के रोहतक स्थित राजीव गांधी विद्युत सदन में 9 फरवरी को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) जोनल फोरम के चेयरमैन की अध्यक्षता में उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगी। इसमें जिला झज्जर से संबंधित (बिजली चोरी को छोड़कर) बिजली व बिलों से संबंधित मामलों की सुनवाई होगी।