फोटो 72: क्रांतिकारियों को नमन करते समिति सदस्य।
बादली। गुभाना गांव स्थित लोकहित पुस्तकालय में शहीद महान क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, राजेंद्र सिंह लाहिड़ी और ठाकुर रोशन सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। क्रांतिकारियों को नमन करने के बाद समिति सदस्यों को अध्यक्ष नरेश कौशिक ने उनके जीवन से जुड़ी घटनाओं के बारे में बताया। कहा कि राम प्रसाद बिस्मिल को उनके साथियों सहित अंग्रेजों ने मात्र 30 वर्ष की आयु में फांसी दी। कोई भी भारतीय महान क्रांतिकारियों की शहादत भूला नहीं सकता है। इस अवसर पर सूबेदार मेजर सुरेश कुमार, प्रधान जय भगवान, नीटू, किशन, दीपक, नेसा और भोला सहित काफी संख्या में समिति सदस्य और युवा मौजूद रहे।