फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ग्रैप-3 की पाबंदियां हटीं, अब शुरू होंगे निर्माण कार्य

Tue, 02 Jan 2024 09:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नव वर्ष पर प्रदूषण में आई कमी के बाद सीएक्यूएम (कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट) की ओर से ग्रैप-3 की पाबंदियां हटा दी गई हैं। इससे गाड़ियों पर लगी बंदिशें भी खत्म हो गई हैं। साथ ही लोग अब अपने रुके निर्माण कार्यों भी करा सकेंगे। इससे आमजन को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन

मंगलवार को एक्यूआई 207 पर पहुंचा। सोमवार के मुकाबले यह 75 प्वाइंट नीचे आया। हालांकि अभी यह ऑरेंज कलर में बना हुआ है। हवाओं की गति बढ़ने के बाद एक्यूआई कम हुआ है। मंगलवार को सुबह के समय हवाओं की गति 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। जबकि दोपहर बाद हवाओं की गति सुस्त रही। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि 4 जनवरी तक हवाओं की रफ्तार से चार से 4 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है।
22 दिसंबर 2023 को प्रदूषण बढ़ने के कारण सीएक्यूएम की ओर से ग्रैप-3 की पाबंदियां लागू की गई थीं। अब इसे हटाया गया है। सीएक्यूएम के अनुसार ग्रैप-3 तब लगाया जाता है जब एक्यूआई 401 से 450 तक हो। दो-तीन दिनों से एक्यूआई इस स्तर पर नहीं पहुंचा है। पूर्वानुमान में भी यह इस स्तर तक पहुंचने की संभावना नहीं है। इसी को देखते हुए ग्रैप-3 को हटाने के बावजूद ग्रैप-1 और ग्रैप-2 के नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। ग्रैप-3 हटने के बावजूद ऐसी निर्माण साइटें काम शुरू नहीं कर सकेंगी, जिन्हें उल्लंघन की वजह से काम बंद करने को कहा गया था। ग्रैप-3 हटने से आमजन को राहत मिली है। बता दें कि 31 दिसंबर और एक जनवरी की सुबह तक एक्यूआई 300 के पार रहा था। 1 जनवरी को शाम होते-होत एक्यूआई में कमी आई और ग्रैप-3 हटाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें