-फोटो 51 : आसौदा मेले के अवसर पर दादा बूढ़े के मंदिर में लगी भक्तों की भीड़। संवाद
बहादुरगढ़। आसौदा गांव में वीरवार को दादा बूढ़ा मंदिर में भादों दूज मेले में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में बने तालाब से मिट्टी निकालकर मन्नतें मांगीं। शाम के समय कुश्ती का आयोजन किया गया।
दोपहर बाद तक मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मन्नत मांगने वालों का तांता लगा रहा। हजारों लोगों ने विशेषकर पहले पुत्र को जन्म देने वाली पुत्रवती बेटियों ने बूढ़े के मंदिर में पूजाकर गांव में भेलियां बांटी। मंदिर के आसपास खिलौनों की दुकानें भी लगी थीं। दिनभर पूजा अर्चना का दौर जारी रहा।
मंदिर परिसर में बने तालाब से मिट्टी निकालने की वर्षों पुरानी परंपरा भी श्रद्धालुओं ने निभाई। मेले में जमकर खरीदारी की गई। शाम को कुश्ती आयोजित किया गया। आसौदा के अलावा मांडोठी व टांडाहेड़ी में भी हर साल की तरह दादा बूढ़े के मेले का आयोजन किया गया। यहां दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत दूर-दूर से लोग पहुंचे।