फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुख्यमंत्री से मिले नया गांव सैनियान के ग्राम पंचायत सदस्य सीएम से मिले

Mon, 24 Jun 2024 04:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। नया गांव सैनियान ग्राम पंचायत के सदस्यों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। सरपंच रोहताश सैनी ने मुख्यमंत्री को विस्तार से नया गांव में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। सरपंच ने 10-12 कार्य करवाए जाने की मांग को लेकर एक सूची भी मुख्यमंत्री को दी। उन्होंने मांग की कि बारिश से पहले जोहड़ की सफाई करवाई जानी चाहिए। मुख्यमंत्री को दिए गए विकास कार्यों की ग्रांट जल्द ही मंजूर करने का आग्रह भी किया। उधर रामकंवार सैनी ने भी प्रदेश और बहादुरगढ़ विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों को लेकर अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश के हित को लेकर कार्य कर रहे हैं उनकी यह कार्यशैली बहुत ही सराहनीय है। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता रामकंवार सैनी, मंदीप, राजेंद्र सैनी, संजय सैनी जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा व संदीप सैनी भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें