फोटो-52: बहादुरगढ़ के राजकीय कन्या महाविद्यालय जसौर खेड़ी में छात्राओं को संबोधित करते आमंत्रित
बहादुरगढ़।
राजकीय कन्या महाविद्यालय जसौर खेड़ी में प्लेसमेंट सेल के अंतर्गत व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय, भैंसवाल कलां से आमंत्रित वक्ता के रूप में डॉ. मंजीत सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने छात्राओं को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण विषय पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। अपने व्याख्यान में डॉ. मंजीत सिंह ने छात्राओं को डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने, व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने और किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि से बचने के लिए व्यावहारिक सुझाव दिए। प्राचार्य डॉ संदीप, डॉ प्रियंका अग्रवाल, डॉ पूनम, डॉ सुनील और डॉ सुनील कुमार भी उपस्थित रहे।