बादली। चौधरी धीरपाल सिंह राजकीय महाविद्यालय के प्रोफेसर मीर सिंह सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर काॅलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य दलबीर सिंह ने बताया कि प्रोफेसर मीरसिंह के शिक्षा के क्षेत्र में निंरतर 20 साल सराहनीय रहे हैं। सभी प्राध्यापकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मीरसिंह अर्थशास्त्र विषय के प्राध्यापक रहे। इस दौरान डाॅ. समता, निशा, पूनम रानी, रमेश कुमार, राकेश कुमार, आनंद काद्यान और ओमप्रकाश मौजूद रहे। संवाद