झज्जर। पिछले तीन दिन से ठंड झेल रहे जिले के लोगों को बुधवार को राहत मिली। बुधवार दोपहर को तेज धूप निकली, जिसका सभी लोगों ने आनंद लिया। काफी दिनों बाद निकली धूप में लोग तीन से चार घंटे बैठे रहे, जिससे लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। हालांकि धूप के साथ चल रही शीत लहर बीच-बीच में ठंड का अहसास भी करवाती रही। शाम हाेते-होते फिर से ठंड ने जिले को चपेट में ले लिया। बुधवार को अधिकतम तापमान 13.6 और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनेां में तेज गति की हवाएं चलने से साथ कोहरा पूरी तरह से छट जाएगा तो उत्तरी बर्फीली हवाएं चलने से संपूर्ण इलाके में पाला गिरने और जमने की स्थिति बनने की संभावना बन रही है। 12 जनवरी की रात और 17 जनवरी को एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 13 जनवरी और 18 जनवरी को संपूर्ण इलाके में केवल आंशिक बादल वाही देखने को मिलेगी।