फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: झुग्गियों-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को किया सामान वितरित

Fri, 05 Jun 2026 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
04jjrp01- झाड़ली में बच्चों में सामान वितरित करते संस्था के सदस्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
साल्हावास। आम जन विकास सेवा समिति की तरफ से संचालित आम जन रोटी बैंक झाड़ली पर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को कुरकुरे, बिस्कुट व कोल्ड ड्रिंक वितरित किया गया। समिति अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने बताया कि समिति की तरफ से पिछले आठ वर्षों से अनेकों प्रकार के सामाजिक कार्य निरंतर किए जा रहे हैं ताकि जरूरतमंद लोगो की समय-समय पर मदद हो सके। इसी सेवा को देखते हुए काजल सिंगला गांव अकेहड़ी ने झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों को खाने का सामान उपलब्ध करवा कर सभी बच्चों में वितरित करवाया। एडवोकेट कुलदीप अत्री ने बताया कि संस्था जितने भी सामाजिक कार्य किए जा रहे हैं वह दानदाताओं के सहयोग से किए जा रहे हैं। उप सचिव शिवनारायण पूनिया ने कहा कि हम सभी को गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए अपने घरों की छत पर दाना और पानी अवश्य रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें