02jjrp06- पलड़ा गांव में खिलाड़ी दीपांशी का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत-आयोजक
बेरी। राज्य साइक्लिंग संघ की ओर से कुरुक्षेत्र में 27 से 29 अक्तूबर तक 17वीं हरियाणा राज्य रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बेरी उपमंडल के आदर्श गांव पलड़ा की दीपांशी ने अंडर-14 में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। रविवार को गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने दीपांशी का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। मेरा गांव मेरी पहचान संस्था और ग्राम पंचायत ने दीपांशी का फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के के साथ स्वागत किया। दीपांशी ने कहा कि आज गांव पहुंचने पर ग्रामीणों की तरफ से जाे सम्मान दिया गया है, उसे जिंदगी भर नही भूला पाऊंगी। दीपांशी ने जीत का श्रेय माता-पिता व कोच शर्मिला डबास को दिया।