फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वर्ण विजेता दीपांशी का गांव में हुआ स्वागत

Mon, 03 Nov 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
02jjrp06- पलड़ा गांव में ​खिलाड़ी दीपांशी का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
बेरी। राज्य साइक्लिंग संघ की ओर से कुरुक्षेत्र में 27 से 29 अक्तूबर तक 17वीं हरियाणा राज्य रोड साइकिलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बेरी उपमंडल के आदर्श गांव पलड़ा की दीपांशी ने अंडर-14 में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। रविवार को गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने दीपांशी का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। मेरा गांव मेरी पहचान संस्था और ग्राम पंचायत ने दीपांशी का फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के के साथ स्वागत किया। दीपांशी ने कहा कि आज गांव पहुंचने पर ग्रामीणों की तरफ से जाे सम्मान दिया गया है, उसे जिंदगी भर नही भूला पाऊंगी। दीपांशी ने जीत का श्रेय माता-पिता व कोच शर्मिला डबास को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें