फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वर्ण पदक विजेता अदिति का हुआ स्वागत

Tue, 30 Sep 2025 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 60 : पदक जीतकर लौटी पहलवान आदिति को मिठाई खिलाते कोच बुल्लड़ पहलवान। स्रोत कोच
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव बराही की बेटी व नेहरू पार्क निवासी अदिति ने ज्योतिबा फिजिकल एजुकेशन कॉलेज नागपुर में आयोजित हुई 76 किलो भार वर्ग महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आदिति का सोमवार को बहादुरगढ़ स्थित बुल्लड़ अखाड़े और गांव बराही पहुंचने पर स्वागत किया गया। अदिति ने अपनी जीत का श्रेय अखाड़ा संचालक बुल्लड़ पहलवान को और अपने परिवार को दिया। अब अदिति ने चंडीगढ़ में अक्तूबर में होने वाले ऑल इंडिया इंटर कॉलेज कुश्ती चैंपियनशिप में राज्य की ओर से अपनी दावेदारी सुनिश्चित कर ली है। इसमें आदिति 76 किलोग्राम में भाग लेंगी। अदिति बीपीएड प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। अदिति पूर्व पार्षद अलबेल पहलवान के भाई मनवीर दिल्ली पुलिस अधिकारी अनूप की पोती है। अदिति की मां मनीषा और पिता मनवीर ने भी अदिति को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें