-फोटो 52 : कांग्रेस नेता नरेश जून नोटों की माला पहनाकर खिलाड़ी रोहित मान का सम्मान करते हुए। विज
- फोटो : टेंपों में जाते स्कूली बच्चे।
बहादुरगढ़। किर्गिजस्तान के बिश्केक में हुई अंडर-15 एशियाई चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले सिद्दिपुर लोवा कलां के खिलाड़ी रोहित मान का स्वागत किया गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश जून ने खिलाड़ी को नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रोहित ने गोल्ड मेडल जीतकर हरियाणा व देश का नाम विश्व में रोशन किया है। खिलाड़ी कुश्ती सहित सभी खेलों में पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं जो सभी के लिए खुशी की बात है। उन्होंने रोहित मान को भविष्य में भी इसी तरह मेडल जीतने का आशीर्वाद दिया।
-फोटो 52 : कांग्रेस नेता नरेश जून नोटों की माला पहनाकर खिलाड़ी रोहित मान का सम्मान करते हुए। विज्ञप्ति
-