फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लड़के को ठीक करने की बात कहकर महिला से सोने की चैन, कानों की बालियां ठगी

Sat, 17 Feb 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सिलानी गेट के पास सब्जी खरीदने जा रही महिला को दो अज्ञात युवकों ने रोक लिया और उसके बेटे को ठीक करने की बात कहकर उसकी सोने की चैन और बालियां उतरवाकर पर्स ले लिया। कुछ देर बाद युवक वहां से भाग गए। पुलिस ने वार्ड नंबर 10 माता गेट निवासी उर्मिला की शिकायत पर अज्ञात दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस में शिकायत में पीड़िता ने कहा कि 15 फरवरी की शाम 5 बजे वह अपने घर से सब्जी लेने के लिए सब्जी मंडी जा रही थी। उसे सिलानी गेट के पास दो लड़के मिले, जिन्होंने उसकी तरफ देखकर बोला कि हम आपके लड़के को ठीक कर देंगे। उसके लिए आपका शुद्धिकरण जरूरी है। इसके लिए आपको पहने हुए सोने के गहने उतारने पड़ेगे। ऐसा कहने पर उसने अपने गहने सोने की चैन, कानों के बाली निकालकर अपने पर्स में रख दिए। उसके बाद पर्स उनको दे दिया और उनके कहने पर कुछ दूर चली गई। जब उसने वापस मुड़कर देखा तो दोनों युवक दिखाई नहीं दिए। उसने आसपास तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें