झज्जर बस स्टैंड सें जाएगी शिमला के लिए बस ।
झज्जर। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग के झज्जर डिपो द्वारा शिमला जाने वाले यात्रियों के लिए झज्जर-दिल्ली-शिमला सुपरफास्ट सर्विस बस सेवा प्रदान की जा रही है। परिचालक नवीन देसवाल ने बताया कि सुपरफास्ट बस शाम 5:30 बजे झज्जर से बहादुरगढ़, दिल्ली आईएसबीटी दिल्ली, पानीपत, करनाल, अंबाला, चंडीगढ़ 43, धर्मपुर, सोलन होते हुए शिमला पहुंचेगी। यह बस झज्जर से शाम 5:30 बजे, बहादुरगढ़ से शाम 6:30 बजे, दिल्ली से रात 10:50 बजे, चंडीगढ़ 43 से सुबह 4 बजे चलेगी। वापसी समय शिमला से रात 9:00 बजे, चंडीगढ़ 17 से रात एक बजे के बाद झज्जर पहुचेगी। गौरतलब है कि हरियाणा का सबसे बड़ा शहीद मेजर अमित देसवाल बस स्टैंड परिवहन विभाग के झज्जर डिपो द्वारा हरिद्वार, बाबा खाटू श्याम, आगरा, मेरठ और मथुरा आदि के लिए बस सेवा शुरू की जा चुकी है।