21jjrp12- आंगनबाड़ी केंद्र खानपुर खुर्द में आयोजित गोद भराई कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। स्रोत
- फोटो : 1
साल्हावास। गांव खानपुर खुर्द आंगनबाड़ी केंद्र में मंगलवार को गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्थान प्रोजेक्ट की तरफ से कार्यक्रम अधिकारी सुनीता मौजूद रही। आंगनबाड़ी एसोसिएशन की राज्य प्रधान छोटा गहलावत ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को खाने पीने का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दिन में 2 घंटे, रात को 8 घंटे अवश्य आराम करना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को भारी वजन नहीं उठाना चाहिए। समय पर टीकाकरण, आयरन फोलिक एसिड, एल्बेंडाजोल की गोली ले और समय पर स्वास्थ्य जांच करवाएं। इस अवसर पर उत्थान प्रोजेक्ट की तरफ से रूपा, रीना, करतार मौजूद रहे।