01jjrp03 झज्जर के मुख्यबाजार में शरबत की छबील लगा कर राहगीरों की प्यास बुझाते हुए व्यापारी।स्
झज्जर। क्षेत्र में निरंतर पड़ रही प्रचंड गर्मी के चलते मेन बाजार में मां वैष्णो चौक पर व्यापारियों एवं युवाओं ने मीठे शरबत की छबील लगाई। इसमें सेवादारों ने सड़क से गुजरने वाले वाहनों व राहगीरों को रोककर मीठा पानी पिलाया। दुकानदारों के आपसी सहयोग से आयोजित यह छबील शनिवार सुबह से दोपहर बाद तक जारी रही। रमेश सोनी ने कहा कि कहा कि प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। मनुष्य को अपनी क्षमता के अनुसार समाजसेवा के कार्य अवश्य करने चाहिए। नगर में भीषण गर्मी के चलते धूप के बीच राहगीरों ने शरबत पीकर गर्मी से कुछ राहत महसूस की और व्यापारियों के इस प्रकार के आयोजन करने पर प्रशंसा की। इस अवसर पर प्रधान रमेश सोनी, विनोद मदान, लवली रहेजा, नरेंद्र वर्मा, हेमंत हंस, कृष्ण सैनी, सुमन खुराना, आशा सोलंकी आदि ने सहयोग किया।