झज्जर। बादली से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़ ने हलके के गांव खेड़का, गोयला कलां, माजरी और गुभाना में कहा कि इस बार बादली में कमल खिला दो, हलके में मेट्रो की सीटी बजवा दूंगा। कहा कि वर्ष 2014 में विधानसभा में भेजा। बादली हलके की दी हुई ताकत की बदौलत सबसे ज्यादा काम अपने बादली हलके में करवाए।
धनखड़ ने कहा कि मोदी ने आज धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र से चुनाव प्रचार का शानदार, जानदार और जोरदार ढंग से आगाज कर दिया है। हमारी भूमि को भी एसवाईएल के पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है। जनता ने लगातार तीसरी बार कमल खिलाने का मन बना लिया है। केंद्र और प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार ने होने से विकास कार्यों की गति जारी रहेगी।