12jjrp16- बहु गांव के कन्या स्कूल की छात्राएं तिरंगा यात्रा निकालते हुए। स्रोत-स्कूल
साल्हावास। गांव बहु के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी रेखा रानी के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली। यात्रा को विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रधान रेखा देवी व गांव के सरपंच प्रतिनिधि प्रेम नंबरदार ने हरी झंडी दिखाकर के रवाना किया। विद्यार्थियों व सभी उपस्थित सदस्यों ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे लगाए और यात्रा को देखकर के ग्रामवासियों ने भी भारत माता के वीर सपूतों व बलिदानियों की याद करते हुए नारे लगाए। इस अवसर पर विद्यालय के कानूनी साक्षरता प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ. प्रदीप धांगड ने कहा कि तिरंगा ने केवल झंडा है बल्कि यह 140 करोड़ भारतवासियों की आन-बान व शान है।