फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सरदार पटेल जयंती पर छात्राओं ने लगाई दौड़

Sat, 01 Nov 2025 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 53 : राष्ट्रीय एकता दिवस पर हुई दौड़ में भाग लेती छात्राएं। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय बहादुरगढ़ में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस बड़े उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। प्राचार्य डॉ. राजवंती शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस मनाने का उद्देश्य देश के लोगों में एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को बढ़ाना है। जिस देश में एकता नहीं वह देश दुर्बल है। रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. शालू शर्मा ने कहा कि एकता का अर्थ है कठिनाइयों या सुखों में एक साथ खड़े रहना। राष्ट्रीय एकता से देश में शांति सद्भाव और प्रगति का वातावरण बनता है। शारीरिक विज्ञान की प्रवक्ता प्रीति ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं ने एकता मानव श्रृंखला, रन फॉर यूनिटी व जब तक है जान, रखेंगे देश की शान जैसे नारे लगाकर अन्य छात्राओं को एकता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें