23jjrp01- झज्जर। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्ट्डीज इन टीचर एजुकेशन की छात्रा को सम्मानित कर
झज्जर। 43वां इंटर जोनल यूथ फेस्टिवल महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित किया गया। इसमें स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्ट्डीज इन टीचर एजुकेशन की ओर से छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डिबेट हिन्दी में बीएबीएड सातवें सेमेस्टर की छात्रा कुमारी दक्षिता गुलिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया व बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी खुशी ने अंग्रेजी डिबेट में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इससे पहले जोनल यूथ फेस्टिवल में भी संस्थान की रिया अग्रवाल, खुशी , दक्षिता, वाटिका, संस्कृति और मंदिरा ने डिबेट और क्विज प्रतियोगिताएं जीतकर संस्थान का नाम रोशन किया। संस्थान निदेशक डॉ. ऋषि गोयल और प्राचार्य डॉ. संतोष ने छात्राओं के साथ-साथ सांस्कृतिक विभाग के अध्यक्ष लोकेश और अन्य सदस्य डॉ. राजवंती, डॉ. सविता और मुकेश की मेहनत व प्रयासों के लिए बधाई दी।