बेरी। गांव डीघल में स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डीघल में सात दिवसीय एनएसएस विशेष शिविर का समापन समारोह चरित्र निर्माण में शिक्षा विषय के तहत कार्यक्रम अधिकारी अनु की अध्यक्षता में किया गया। कैंप में जिला एनएसएस संचालक अनिल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि लड़कियां दुर्गा, भवानी व शक्ति का प्रतिरूप हैं। उन्हें जीवन में कमजोर नहीं बल्कि अपनी शक्ति को पहचान कर आत्मनिर्भर बनने की तरफ कदम बढ़ाना चाहिए। संवाद