फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हरियाली तीज पर लड़कियों ने लगाई मेहंदी

Sat, 26 Jul 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
25jjrp01- हरियाली तीज के अवसर पर राजकीय स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता स्टाफ के साथ। स्
विज्ञापन
बेरी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जहाजगढ़ मे तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल में मेंहदी और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। स्कूल की प्राचार्य डॉक्टर लाली कुमारी ने तीज की महत्ता बताई। स्कूल में तीज पर रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। बच्चों ने तीज महोत्सव के गीतों पर जमकर डांस किया और लड़कियों ने सभी अध्यापिकाओं को मेहंदी भी लगाई। सूचना अधिकारी रविंद्र कौशिक ने बताया कि तीज जैसे त्यौहार हमारी संस्कृति को दर्शाते है। इस अवसर पर प्राध्यापिका डॉक्टर राजबाला, पूनम, मोनिका, सुमन, अंजना, संतोष, वनिता, अन्नू, जगवंती, संगीता और प्राध्यापक पवन, राकेश, मंदीप, संदीप डीपीई उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें