फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: राशन कार्डों की केवाईसी कराना डिपो और कार्ड धारकों के लिए बना परेशानी

Mon, 04 Mar 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बहादुरगढ़। प्रदेश सरकार की ओर से रविवार को राशन डिपो धारकों का कई स्थानों पर ई-केवाईसी किया गया। हालांकि, कुछ कार्ड धारकों के साथ-साथ राशन डिपो धारकों के लिए यह परेशानियों का कारण भी बन गया। क्योंकि कार्ड में दर्ज कुछ लोगों का देहांत हो चुका है और कुछ के अंगूठों का मिलान नहीं हो पा रहा है। सरकार ने यह आदेश इसलिए दिया था कि कुछ कार्ड धारकों का राशन लेते समय ईपीओएस मशीन पर अंगूठे के निशान से मिलान नहीं हो पाता था।
शहर के वार्ड 20 के राशन डिपो पर रविवार को केवाईसी अपडेट करने का कार्य दिन भर जारी रहा। काफी संख्या में कार्ड धारक पहुंचे। डिपो धारक फूल कुमार ने बताया कि सरकार ने हाल ही में यह आदेश जारी किए हैं कि जिन लोगों के आधार कार्ड 10 साल पुराने हो गए हैं, वह अपना आधार कार्ड अपडेट करवाएं। उनके डिपो पर अब तक 400 से अधिक कार्ड धारकों की केवाईसी की जा चुकी है। सीएससी सेंटरों पर भी आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए भीड़ लगी हुई है। उन्होंने बताया कि जिन लोगों के राशन कार्ड बने हैं, उनमें कई लोगों का देहांत भी हो चुका है। ऐसे में किसी एक परिवार के सदस्य का अंगूठा लगने के कारण पूरे परिवार का राशन मिल जाता है। यही नहीं कई लोगों के अंगूठे भी ईपीओएस मशीन पर मिलान नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




राशन डिपो संचालक हो रहे परेशान

डिपो धारक फूल कुमार का कहना है कि वह राशन वितरित करें अथवा ई-केवाइसी भी करें। ईपीओएस मशीन में तो कई बार सर्वर डाउन रहता है और एक परिवार के एक सदस्य की ई-केवाइसी करने में 10 से 15 मिनट का समय लग जाता है। इससे समय की बर्बादी हो रही है। सरकार को चाहिए कि यह कार्य सीएससी सेंटरों को सौंपा जाए अन्यथा राशन कार्ड डिपो धारकों को इसका कमीशन दे।

।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें