बहादुरगढ़। शहर में विकास करवाने को लेकर नगर परिषद की ओर से वर्ष 2024-25 का आम बजट तैयार कर लिया गया है। बैठक नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी की अध्यक्षता में होगी। इस साल नप अधिकारियों की ओर से 198.05 करोड़ का बजट तैयार किया गया है। इस बजट को पास कराने के लिए 7 मार्च को विशेष बैठक रखी गई है। सुबह 11 बजे यह बैठक होगी। बैठक के लिए सभी पार्षदों को एजेंडा भेज दिया है।
नप के बजट की बात की जाए तो कर संग्रहण, सरकार की ग्रांट व दुकानों की बिक्री समेत विभिन्न मदों से नगर परिषद अरबपति बनेगी। चालू वित्त वर्ष में ग्रांट को छोड़कर नगर परिषद ने विभिन्न मदों से करीब 67 करोड़ की आय अर्जित की है। इस बार नगर परिषद अधिकारियों ने ग्रांट समेत 138.18 करोड़ का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा चालू वित्त वर्ष में नगर परिषद 86.66 करोड़ की राशि ही खर्च कर सकी है। लेकिन इस बार नप ने 137.11 करोड़ रुपये की राशि खर्च करने का लक्ष्य रखा है।
ये है 2024-25 का प्रस्तावित बजट
मद
राशि
एक जनवरी 2024 को ओपनिंग बैलेंस
44.17 करोड़
एक जनवरी 2024 से 31 मार्च 2024 तक प्रस्तावित आय
15.69 करोड़
एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 2025 तक कैश बुक से आय
92.64 करोड़
एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक सीएफसी व एसएफसी ग्रांट से आय
45.53 करोड़
कुल प्रस्तावित आय
198.05 करोड़
2024-25 का कुल खर्च
137.11 करोड़
31.03.2025 को क्लोजिंग बैलेंस
60.93 करोड़
ये था 2023-24 का प्रस्तावित बजट
मद
राशि
एक अप्रैल 2023 को ओपनिंग बैलेंस
21.58 करोड़
एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक कैश बुक से आय
94.86 करोड़
एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक सीएफसी व एसएफसी ग्रांट से आय
45.53 करोड़
कुल प्रस्तावित आय
161.98 करोड़
2023-24 का कुल खर्च
134.06 करोड़
31.03.2024 को क्लोजिंग बैलेंस
27.92 करोड़
वर्ष 2024-25 के लिए 198.05 करोड़ का बजट प्रस्तावित किया गया है। इस बजट को पास कराने के लिए पार्षदों की बैठक 7 मार्च की सुबह 11 बजे बुलाई है। सभी पार्षदों व बोर्ड के अन्य सदस्यों को एजेंडा भेज दिया गया है।
- संजय रोहिल्ला, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, बहादुरगढ़।