28jjrp02- खेल मंत्री को निमंत्रण पत्र सौंपतेे - ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी। स्रोत : महासभा
झज्जर। ब्राह्मण महासभा के प्रधान राज देवरखाना व महासचिव पंडित संत सुरेहती, पंडित जयपाल खुंगाई पंडित राजेंद्र कोट, पंडित टिंकू नौरंगपुर सदस्यों ने मिलकर हरियाणा खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम को आने वाली पांच अप्रैल को सेक्टर-9 में भगवान परशुराम भवन की आधारशिला के कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया। सभा महासचिव पंडित संत सुरेहती ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली करेंगे। इसके अलावा रामकेश जीवनपुरिया की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी जोरों से चल रही है। कार्यक्रम को लेकर टीमें गांवों का दौरा कर निमंत्रण देने का काम भी कर रही हैं।