फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: शहर से अंदर से खत्म होंगे कूड़े के पॉइंट, सेकेंडरी पॉइंट तलाशेगा नगर परिषद

Wed, 21 Feb 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
झज्जर के बीकानेर चौक पर पड़े हुए कूड़े के ढेर में मुंह मारते हुए बेंसारा गोवंश।
विज्ञापन
झज्जर। शहर की काॅलोनियों व दुकानों का कूड़ा मुख्य मार्गों पर डाला जा रहा है। कई मुख्य मार्गों पर कूड़ा डंपिंग पॉइंट बना दिए हैं, लेकिन शहर के मुख्य मार्गों पर बने इन डंपिंग पॉइंट्स को खत्म किया जाएगा। इसके लिए शहर में अलग-अलग जगहों पर सेकेंडरी पॉइंट बनाए जाएंगे, जहां से कूड़ा आगे मुख्य डंपिंग साइट तक भेजा जाएगा। इस पर काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त द्वारा नगर परिषद से ऐसे सेकेंडरी डंपिंग साइट की सूची मांगी है, जहां इनको बनाया जा सकता है। इन सेकेंडरी पॉइंट्स को शेड के माध्यम से ढका जाएगा। इसी के अंदर कूड़ा एकत्रित और छंटनी का काम होगा। मुख्य मार्गों पर फिलहाल बने डंपिंग पॉइंट खत्म किए जाएंगे। इससे मुख्य मार्गों के नजदीक गंदगी भी नहीं रहेगी और शहर भी काफी साफ-सुथरा लगेगा। फिलहाल शहर में कई मुख्य मार्गों ऐसे हैं, जहां पर सरेआम कूड़ा डाला जाता है। इसमें मुख्य रूप से बीकानेर चौक, सिलानी गेट, दिल्ली गेट, रेवाड़ी रोड, गोहाना रोड शामिल हैं। जहां काॅलोनियों व दुकानों का कूड़ा मुख्य मार्गों व खाली प्लाट में डाल दिया जाता है।

शहर में घर-घर कूड़ा उठान व लिफ्टिंग का दिया गया टेंडर
शहर में घर-घर से कूड़ा उठान व मुख्य मार्गों पर बने डंपिंग पॉइंट से कूड़ा उठान के लिए नगर परिषद द्वारा सालाना टेंडर जारी हुआ है। ठेकेदार द्वारा घरों से कूड़ा उठान के लिए गाड़ियां लगाई हुई हैं जबकि मुख्य मार्गों से कूड़ा उठान के लिए अलग से जेसीबी, ट्रैक्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन



शहर के मुख्य मार्गों से डंपिंग पॉइंट खत्म किए जाएंगे। इसके लिए सेकेंडरी पॉइंट देखे जाएंगे, जहां शेड के अंदर कूड़ा डाला जा सके और वहां से सीधा डंपिंग साइट पर भेजा जा सके। इसके लिए लोकेशन देखी जाएगी।-
विज्ञापन

प्रवेश कादियान, जिला नगर आयुक्त, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें