फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कुश्ती में रजत पदक विजेता पहलवान का सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। नेपाल के काठमांडू में साऊथ एशियाई चैंपियनशिप व कोबाट रेसलिंग प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता हरगोबिन्द जांगडा के सम्मान में सामान्य चौपाल रूडियावास में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन कप्तान बिरधाना व वशिष्ठ अतिथि पार्षद संजय सिंह मुंडाहेडा रहे। कोच बलबीर व अखाड़ा संचालक प्रवीण तोमर पहलवान के साथ विजेता खिलाड़ी हरगोबिन्द जांगडा को फूल मालाओं के साथ नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया। आयोजक कर्ताओं ने बताया कि यह प्रतियोगिता 30 अगस्त से एक सितंबर हुई प्रतियोगिता हुई। जिसमें गांव रुडियावास के हरगोविंद जांगड़ा पहलवान ने कुश्ती चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। बंदा वीरवारागी स्पोर्ट्स अकादमी दिल्ली में हरगोविंद जांगड़ा पहलवान अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने विरोधी पहलवान को कड़ी टक्कर देते हुए मुकाबला जीत कर सिल्वर मेडल प्राप्त करते हुए विदेशी में तिरंगा फहराकर भारत और झज्जर का नाम रोशन किया गया। उसके परिजनों को गांव के लोगों ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें