फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की को बेहोशी की दवा सुंघा किया दो युवकों ने किया सामुहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। साल्हावास थानाक्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की को बेहोश कर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद पीड़ित के बयान के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

साल्हावास पुलिस के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि गांव के खेतों में बने घर पर वह परिवार के साथ रहती है। उसका आरोप है कि वीरवार कि रात करीब 11.30 बजे के आसपास बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। गर्मी लगने कारण घर से बाहर आई तो गांव के दो लड़कों ने पीछे से उसे पकड़ लिया। जब उसने चिल्लाना शुरू किया तो दोनों युवकों ने उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया। दोनों युवक उसे अपने साथ उठाकर सुनसान जगह पर ले गए और उसे बेहोशी की दवा सुंघा दी। जिसके बाद पूरी रात उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे सूबह करीब पांच बजे होश आया तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गए। उसने इस मामले की जानकारी जब परिजनों को दी तो उन्होंने इसकी शिकायत साल्हावास पुलिस को दी। थाना प्रभारी सत्यापाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें