नई दिल्ली। कीर्ति नगर इलाके में महिला के घर 40 लाख का माल उड़ाने के आरोप में पुलिस ने गैंग लीडर समेत दो आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान गैंग लीडर मॉडल टाउन, झज्जर हरियाणा निवासी संदीप उर्फ मोनू (25) और दिल्ली निवासी इरशाद उर्फ टिंकू उर्फ संगो (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी के 2.50 लाख रुपये बरामद किए है। गैंग के दो सदस्य माल समेत कोलकाता फरार हो गए हैं। पुलिस की टीम उनकी तलाश कर रही है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि 7 दिसंबर को फूलों की दुकान चलाने वाली महिला के घर कीर्ति नगर में बदमाशों ने 40 लाख रुपये के कैश व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया था।