बहादुरगढ़। ओएलएक्स पर कैमरा बेचने के नाम पर शातिर ने कानोंदा के रहने वाले अजय से एक लाख 70 हजार रुपये ठग लिए और फोन बंद कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पेशे से फोटोग्राफर अजय ने पुलिस को बताया कि 17 जनवरी को ओएलएक्स पर एक कैमरे की एड देखी थी। इसके नंबर पर संपर्क किया तो आरोपी ने अपना नाम लवकुश बताया। कैमरे का रेट एक लाख 70 हजार रुपये तय हुआ। उसने खाते से 99 हजार 999 रुपये तथा अपने दोस्त के खाते से 70 हजार रुपये भिजवाए। जब आरोपी से संपर्क की कोशिश की तो मोबाइल बंद आया। इसके बाद ठगी का अहसास हुआ और ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।