फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: एक बाइक पर चार सवारी, कहीं जान पर न पड़ जाए भारी

Fri, 09 Aug 2024 06:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
एक बाइक पर चार युवक बैठकर सवारी करते हुए।
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बाइक पर दो सवारी मान्य है, लेकिन सफर चार करते हैं। इसमें खास है कि यह हेलमेट का प्रयोग भी नहीं करते। ये अपनी जान की परवाह किए बिना सड़कों पर चलते हैं और अन्य की जान जोखिम में डालते हैं। यातायात नियमों की अनदेखी के चलते प्रति वर्ष सैकड़ों लोगों की मौत होती हैं और हजारों लोग घायल होते हैं।
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन लगातार स्कूल, कॉलेज में जाकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों से अवगत कराते हैं। इसके बाद यातायात नियमों के अनदेखी हो रही है। नाबालिग के वाहन चलाने की संख्या भी सड़क पर खास है। पुलिस प्रशासन लगातार ओवर स्पीड, ओवरलोडिंग और बगैर हेलमेट बाइक चलाने वालों के चालान करता रहता है। इसके बाद कई बाइक सवार यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। यातायात एसएचओ विकास कुमार ने इस संबंध में बताया कि यातायात नियमों का पालन करने के लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। स्कूलों में जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही अभिभावकों से भी संपर्क साधा जा रहा है। अभिभावकों से भी नाबालिगों को दोपहिया वाहन नहीं देने की अपील की जा रही है। यातायात नियमों को सख्ती से लागू करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें